पुर्ज़ा पुर्ज़ा मन हुआमैला फिर दामन हुआ
मासूम थी वो लाड़ली किसी माँ बाप की
एक सितारा आसमां में दफ़न हुआ
पुर्ज़ा पुर्ज़ा मन हुआ
वो जो बैठे है सत्ता के मुहाने पर
वो जो खुश है औरो को सताने पर
जख्म पर नमक छिड़कने वालो
जख्म पर नमक छिड़कने वालो
क्या कभी जख्मी खुद का भी तन हुआ
तुमसे हिसाब लेने कीपुर्ज़ा पुर्ज़ा मन हुआ
ताक़त तो नहीं मुझमे
मेरे पीछे भी मज़मा हो
ये शोहरत तो नहीं मुझमे
पर सितमगर . . ये ख़बर रखना
पतंगा हूँ.. सब्र रखना
क़ुरबानी फ़ितरत में आ ही जाती है
गर मुश्किल में मेरा वतन हुआ
पुर्ज़ा पुर्ज़ा मन हुआ